All India tv news। रामनगर: विधानसभा क्षेत्र रामनगर से दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट जी की धर्मपत्नी का आकस्मिक निधन हो गया है। इस खबर के सामने आते ही पूरे विधानसभा क्षेत्र और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उन्होंने आज अंतिम सांस ली। विधायक दीवान सिंह बिष्ट के आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता ने इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

