All India tv news। उत्तराखंड के हजारों उपनल कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे उपनल कर्मियों की मेहनत रंग लाती दिख रही है। शासन स्तर पर उपनल कर्मचारियों को समान महंगाई भत्ता यानी DA देने की तैयारी पूरी कर ली गई है और जल्द ही इसका आधिकारिक आदेश जारी होने वाला है।"
"सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री और कैबिनेट की सहमति के बाद वित्त विभाग ने इस फाइल को हरी झंडी दे दी है। अब तक नियमित कर्मचारियों की तुलना में उपनल कर्मियों को मिलने वाले भत्तों में विसंगति थी, जिसे दूर करने के लिए कर्मचारी संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे थे।
इस नए आदेश के जारी होने के बाद, प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में तैनात लगभग 22,000 से ज्यादा उपनल कर्मचारियों के वेतन में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बताया जा रहा है कि फाइल वर्तमान में अंतिम प्रक्रिया में है और किसी भी वक्त शासन की ओर से इसका जीओ जारी किया जा सकता है।"

