expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती, 30 जून से शुरू होंगे आवेदन।

 


All India tv news। देहरादून: निदेशालय महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखंड ने राज्य के समेकित आंगनबाड़ी केंद्रों में मानदेय सेवा पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। 

महत्वपूर्ण तिथियां :-

ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन प्रारंभ:- 30/06/2026 को प्रातः 12 बजे से

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि:- 29/07/2026 को सायं 5:00 बजे तक

मानदेय :-

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता:- ₹9,300 प्रतिमाह

मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता:- ₹5,250 प्रतिमाह

कौन कर सकता है आवेदन :-

1. न्यूनतम शैक्षिक अर्हता:- उत्तराखंड सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड/परिषद/संस्थान से न्यूनतम इंटरमीडिएट अथवा इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य।

2. पात्रता:- ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित ग्राम सभा और नगरीय क्षेत्र में संबंधित वार्ड की स्थायी/मूल निवासी महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। 

3. आवेदन सीमा:- एक अभ्यर्थी किसी एक ही राजस्व ग्राम/वार्ड में विज्ञप्ति तिथि के सापेक्ष कर सकता है। यदि एक से अधिक पद विज्ञप्ति हों तो संबंधित राजस्व ग्राम/वार्ड के समस्त पदों के सापेक्ष पृथक-पृथक आवेदन किया जा सकता है।

कैसे करें आवेदन :-

अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट https://weeduk.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पूर्व सभी निर्देश और शासनादेश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ऑफलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जरूरी दस्तावेज :-

1. कक्षा-10 एवं कक्षा-12 की अंकतालिका

2. स्नातक एवं स्नातकोत्तर की अंकतालिका (यदि उपलब्ध हो)

3. स्थायी निवास प्रमाण-पत्र

4. परिवार रजिस्टर की नकल (ग्रामीण क्षेत्र हेतु अनिवार्य)

5. वोटर आईडी/आधार कार्ड/राशन कार्ड की प्रति 

6. आरक्षण श्रेणी का प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)

7. संबंधित श्रेणी से संबंधित प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)

महत्वपूर्ण निर्देश :-

 रिक्त पदों की आरक्षणवार सूचना संबंधित कार्यालयों और पोर्टल पर उपलब्ध है।

 गलत सूचना या अपूर्ण आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।

 चयन की सूचना पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए निकटतम बाल विकास परियोजना कार्यालय या https://weeduk.in पर संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.