expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

3 वर्षीय जुड़वां बहनों ने ड्रम बजाकर रचा इतिहास, 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में नाम दर्ज।



All India tv news। भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की दो नन्हीं बेटियों ने सात समंदर पार देश का नाम रोशन किया है। अमूमन जिस उम्र में बच्चे ठीक से खिलौने संभालना या पेंसिल पकड़ना सीखते हैं, उस उम्र में इन जुड़वां बहनों ने ड्रम सेट पर अपनी जादुई थाप से विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।
महज 3 साल की उम्र में कमाल :-
सान्वी नाहर और समन्वी नाहर नाम की इन सगी जुडवां बहनों की उम्र महज 3 वर्ष 9 माह है। इतनी छोटी सी उम्र में दोनों ने 'यंगेस्ट फीमेल ट्विन ड्रमर्स' (Youngest Female Twin Drummers) का खिताब हासिल किया है। उनका यह अद्भुत कारनामा 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन' में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है।
हर भारतीय को है गर्व :-
ड्रम स्टिक्स को हाथों में थामकर जब यह दोनों बहनें एक साथ जुगलबंदी करती हैं, तो बड़ों-बड़ों के पैर थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। इनकी इस हैरतअंगेज प्रतिभा और एकाग्रता को देखकर हर कोई दंग है। नन्हीं सान्वी और समन्वी की इस वैश्विक कामयाबी ने न सिर्फ भोपाल बल्कि पूरे भारत को गौरवान्वित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.