expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: अगले 6 दिन पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट, मैदानी इलाकों में भी बदलेगा मिजाज!

 


All India tv news। उत्तराखंड में चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए शुक्रवार, 13 जून तक का नया मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, देवभूमि के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में आने वाले दिनों में राहत की बौछारें पड़ने वाली हैं।
पहाड़ों पर 6 दिन और मैदानों में 3 दिन बारिश का अनुमान:-
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में अगले 6 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। वहीं, अगर मैदानी जिलों की बात करें, तो यहां अगले 3 दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है।
गर्जना के साथ आकाशीय बिजली का भी अलर्ट:-
विभाग ने साफ किया है कि प्रदेश के कई हिस्सों में बहुत हल्की से लेकर हल्की बारिश होगी। लेकिन इस दौरान बादलों की तेज गर्जना और बिजली चमकने की भी पूरी संभावना है।
उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में विशेष रूप से मौसम का बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को भी मौसम की स्थिति देखकर ही आगे बढ़ने की सलाह दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.