All India tv news। 23 साल की उम्र में अगर कोई 19 सरकारी परीक्षाएं पास कर ले, तो उसे क्या कहेंगे? मेहनत, जुनून या फिर कमाल? आज हम आपको एक ऐसी ही बेटी की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने कम उम्र में ही सरकारी परीक्षाओं का सिस्टम हिला कर रख दिया।
जी हां, सिर्फ 23 साल की उम्र में छत्तीसगढ़ के रायपुर के तिल्दा-नेवरा की रहने वाली 'चारु पांडे' ने अब तक 19 सरकारी परीक्षाएं पास कर ली हैं। कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर इस बेटी ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।
बताया जा रहा है कि इस असाधारण प्रदर्शन के लिए अब इन्हें राष्ट्रपति गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। चारु पांडे ने केंद्र और राज्य स्तर की सबसे कठिन परीक्षाओं को एक-एक करके क्रैक किया है।
SSC की :- उन्होंने CGL, CHSL, MTS, GD और CPO जैसी परीक्षाएं पास कीं।
बैंकिंग सेक्टर :- IBPS PO, IBPS Clerk, SBI PO और SBI Clerk में भी सफलता हासिल की।
इसके अलावा रेलवे भर्ती RRB NTPC और Group-D, दिल्ली पुलिस भर्ती, छत्तीसगढ़ सब-इंस्पेक्टर और ट्रांसपोर्ट SI की परीक्षा भी पास की। यानी कुल मिलाकर 19 सरकारी परीक्षाएं। और कमाल की बात ये है कि इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए अब चारु को आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खुद 'गोल्ड मेडल' से सम्मानित करेंगी।
बताया जा रहा है कि फिलहाल चारु पांडे चेन्नई में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक यानी कार्यालय में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।
इस खबर ने सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया है। लोगों का कहना है कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। 19 सरकारी परीक्षाएं पास करना अपने आप में एक रिकॉर्ड है, जो लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।
वाकई ये उपलब्धि काबिले तारीफ है। इस बेटी की मेहनत को सलाम। और हमें उम्मीद है कि इनकी ये सफलता बाकी युवाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

