expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ
मिशन 2027

रामनगर में भारी बारिश से कोसी नदी उफान पर, गर्जिया देवी मंदिर की दुकानें जलमग्न।

 


All India tv news । रामनगर:
उत्तराखंड के रामनगर क्षेत्र में पिछले कुछ घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर अचानक बेहद बढ़ गया है। नदी के उफान पर आने से विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर परिसर में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।
दुकानों में घुसा पानी :-
नदी का जलस्तर बढ़ने से मंदिर के ठीक नीचे और आसपास स्थित प्रसाद व पूजा सामग्री की कई अस्थायी दुकानें पानी में पूरी तरह डूब गईं। देखते ही देखते मुख्य परिसर तक पानी पहुंच गया।
समय रहते टला बड़ा नुकसान :-
राहत की बात यह रही कि जलस्तर बढ़ता देख स्थानीय दुकानदारों ने सूझबूझ दिखाई। उन्होंने समय रहते अपनी दुकानों से कीमती सामान और सुरक्षित सामग्रियां हटा लीं, जिससे किसी बड़े आर्थिक नुकसान की खबर नहीं है।
प्रशासन की अपील :-
लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। नदी तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और श्रद्धालुओं से नदी के पास न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.