expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ
मिशन 2027

उत्तराखंड के सभी स्कूलों और कार्यालयों में 16 से 23 जुलाई तक मनाया जाएगा "हरेला" पर्व, वृक्षारोपण पर रहेगा जोर।

 



All India tv news। देहरादून: पर्यावरण संरक्षण और उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष भी प्रदेश के समस्त विद्यालयों एवं कार्यालयों में "हरेला" पर्व पखवाड़ा मनाया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, उत्तराखंड ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।


16 जुलाई से 23 जुलाई तक चलेगा पखवाड़ा :-

निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी द्वारा 08 जुलाई 2026 को जारी पत्र के अनुसार, विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी स्कूलों और कार्यालयों में दिनांक 16 जुलाई 2026 से 23 जुलाई 2026 तक "हरेला" पर्व पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा।

इन गतिविधियों का होगा आयोजन :-

पखवाड़े के दौरान प्रत्येक विद्यालय व कार्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निबंध, पेंटिंग, वाद-विवाद, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।

वृक्षारोपण के लिए दिए गए ये निर्देश :-

निदेशालय ने वृक्षारोपण को लेकर 5 बिंदुओं पर विशेष कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है:

1. भूमि चिन्हित करें:- राज्य स्तर से विद्यालय स्तर तक सभी संस्थाओं में उपलब्ध भूमि व निकटवर्ती भूमि को चिन्हित किया जाए।

2. गड्ढे बनाएं:- चिन्हित भूमि पर उद्यान/वन विभाग के मानकानुसार गड्ढे तैयार किए जाएं।

3. 5-5 पेड़ लगाएं:- प्रत्येक संस्था में कम से कम 5-5 वृक्ष लगाए जाएं। बेल, अमरूद, जामुन, आंवला, संतरा, माल्टा, नींबू व सहजन जैसे फलदार और औषधीय पेड़ लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

4. पौधे प्राप्त करें:- पौधे उद्यान/वन विभाग से समन्वय स्थापित कर प्राप्त किए जाएं।

5. देखभाल सुनिश्चित करें:- लगाए गए पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए जिम्मेदारी तय कर उनकी देखभाल की जाए।


शिक्षा विभाग का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से बच्चों में प्रकृति से जुड़ाव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.