expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ
मिशन 2027

अंतर-कमांड बॉक्सिंग में चमका चमोली का लाल, नायक धीरज ने जीता रजत पदक।

 


All India tv news। देहरादून/चमोली:
देवभूमि उत्तराखंड के जांबाजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके भीतर न केवल सीमाओं की रक्षा का जज्बा है, बल्कि खेल के मैदान में भी देश का नाम रोशन करने का दम है। भारतीय सेना की प्रतिष्ठित गढ़वाल राइफल्स के होनहार मुक्केबाज नायक धीरज ने अंतर-कमांड बॉक्सिंग चैंपियनशिप (Inter-Command Boxing Championship) में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (Silver Medal) अपने नाम किया है
चमोली गढ़वाल के छोटे से ग्राम कोटी के रहने वाले नायक धीरज की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। रिंग में अपने गजब के साहस, सटीक पंच और अनुशासन के दम पर उन्होंने विरोधियों को कड़ी टक्कर दी। धीरज ने दिखा दिया कि पहाड़ की मिट्टी में जन्मा हर बेटा हर मोर्चे पर देश का गौरव बढ़ाने का हौसला रखता है।
इस बड़ी उपलब्धि पर नायक धीरज के परिवार, उनके पैतृक गांव कोटी और पूरी गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट को बेहद गर्व है। सोशल मीडिया से लेकर धरातल तक उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। देश की सीमाओं पर सजग रहने वाली देवभूमि की यह वीर संतान अब खेल जगत में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उत्तराखंड के इस वीर सपूत को हमारी पूरी न्यूज़ टीम की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं और सलाम!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.