expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ
मिशन 2027

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: CHC की दीवार गिरने से मलबे में दबे डॉक्टर, हालत गंभीर।

 

 

All India tv news।  उत्तराखंड के चमोली जिले से इस वक्त की एक बेहद बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। चमोली के नारायणबगड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहाँ अस्पताल परिसर की एक भारी-भरकम दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे की चपेट में आने से अस्पताल के एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दीवार का मलबा गिरते ही अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई।
  • हादसे के तुरंत बाद अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने बिना वक्त गंवाए राहत और बचाव का काम शुरू किया।
  • लोगों ने भारी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर डॉक्टर को बाहर निकाला।
  • घायल डॉक्टर को तत्काल इलाज के लिए उसी वक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनकी जान बचाने में जुटी है।
  • प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। फिलहाल डॉक्टर की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.