All India tv news। अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां द्वाराहाट क्षेत्र के भांसीकफलानी के जंगलों में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला है। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
घुटने जमीन पर टिकने से गहराया रहस्य :-
घटनास्थल पर शव की स्थिति को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ था, लेकिन उसके घुटने पूरी तरह जमीन को छू रहे थे। शव की इस स्थिति ने घटना को बेहद रहस्यमय बना दिया है और स्थानीय लोगों में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

शव की नहीं हो सकी पहचान :-
पुलिस के मुताबिक, शव काफी पुराना और क्षत-विक्षत (सड़-गल चुका) अवस्था में है। इस वजह से मृतका की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों और थानों में गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि महिला की पहचान की जा सके।

फॉरेंसिक टीम और पुलिस जांच में जुटी :-
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या और आत्महत्या, दोनों ही एंगल से बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।