expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

पहाड़ की बेटी का अदम्य साहस" - दराती बनी हथियार, बाघ को भगाया।


All India tv news।  पहाड़ की बेटी ने फिर दिखा दिया कि हौसले के आगे जंगल का राजा भी झुक जाता है। 

उत्तराखंड के रामनगर से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर आप भी कहेंगे - "पहाड़ की बहू पर गर्व है। " एक बहू ने दराती लेकर बाघ से भिड़कर अपनी सास की जान बचा ली।

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक घर के पास सास पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। सास जमीन पर गिर गईं और बाघ उन पर झपटा। तभी मौके पर पहुंची बहू। सामने बाघ था, लेकिन बहू घबराई नहीं। उसने पास पड़ी दराती उठाई और बाघ पर बार-बार वार किए। बहू के अदम्य साहस के आगे बाघ पीछे हट गया। इसके बाद बहू ने अपनी घायल सास को खींचकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

इस बहादुरी की पूरे इलाके में चर्चा है। लोग कह रहे हैं - "बहू का साहस, सास की जान की ढाल बना।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.