expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ
मिशन 2027

देहरादून: निजी स्कूल के प्रबंधक पर छात्र से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार ।


All India tv news। देहरादून से एक बेहद शर्मनाक और चिंताजनक खबर सामने आई है। जहां बच्चों को शिक्षा और सुरक्षा देने वाले एक निजी स्कूल के प्रबंधक पर ही छात्र से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है।

 मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार घटना राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है। एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा पिछले काफी समय से गुमसुम रहने लगा था और ज्यादातर समय अकेला रहता था। परिजन परेशान हो गए और जब उन्होंने बच्चे से पूछताछ की तो छात्र ने बताया कि स्कूल के प्रबंधक ने उसके साथ अश्लील हरकत और गलत काम किया है।

इस खुलासे के बाद परिजनों के होश उड़ गए। वो तुरंत प्रेमनगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आगे की जांच के लिए टीम भी गठित कर दी है। 

स्कूल जैसी पवित्र जगह पर इस तरह की घटना से अभिभावकों में आक्रोश है। लोगों का सवाल है कि क्या अब बच्चे स्कूलों में भी सुरक्षित नहीं हैं? पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.