All India tv news। देहरादून/रुद्रप्रयाग:
उत्तराखंड के पहाड़ों की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो आसमान की ऊंचाइयां भी छोटी पड़ जाती हैं। रुद्रप्रयाग जिले की केदारघाटी की रहने वाली वैष्णवी तिनसौला ने कमर्शियल पायलट बनकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वैष्णवी ने अपने बचपन के सपने को हकीकत में बदल दिया है।
बचपन का सपना हुआ सच :-
वैष्णवी को बचपन से ही आसमान में उड़ते जहाजों को देखकर पायलट बनने का शौक था। पहाड़ की दुर्गम चुनौतियों और सीमित साधनों के बीच भी उन्होंने अपनी जिद और मेहनत को कम नहीं होने दिया। आज उनकी इस सफलता ने केदारघाटी समेत पूरे उत्तराखंड को गर्व करने का एक ऐतिहासिक अवसर दिया है।
हजारों बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा :-
वैष्णवी की यह कामयाबी सिर्फ उनके परिवार की जीत नहीं है, बल्कि उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों की उन हजारों बेटियों के लिए एक मिसाल है जो बड़े सपने देखने से डरती हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी अब देश-दुनिया में अपनी नई पहचान बना रही है।

