expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ
मिशन 2027

उत्तराखंड में आसमानी आफत; पहाड़ी से गिरे भारी बोल्डर ने मालवाहक ट्रक को किया चकनाचूर।

 


All India tv news। इस वक्त की एक बेहद बड़ी और डराने वाली खबर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से सामने आ रही है। देवभूमि में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब आफत बनने लगी है। पौड़ी गढ़वाल के सतपुली मल्ली इलाके में पहाड़ी से अचानक दरके भारी-भरकम बोल्डर ने एक मालवाहक ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया है। इस भीषण हादसे में ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। 

उत्तराखंड के पहाड़ों में आसमानी आफत का दौर जारी है। ताजा मामला पौड़ी गढ़वाल जिला अंतर्गत गुमखाल-सतपुली मार्ग पर सतपुली मल्ली के पास का है। जहां लगातार हो रही भारी बारिश के कारण वन विभाग गेस्ट हाउस के समीप अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा।
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह आसमानी आफत बनकर आए इन भारी-भरकम बोल्डरों (चट्टानों) ने रास्ते से गुजर रहे एक मालवाहक ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मजबूत लोहे से बना यह ट्रक ताश के पत्तों की तरह पिचक गया। हादसे के बाद ट्रक में लदा हुआ भारी सामान और सब्जियां पूरी सड़क पर बिखर गईं, जिससे नेशनल हाईवे पर यातायात भी पूरी तरह ठप हो गया।
राहत और बचाव कार्य :-
घटना की भयावहता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन, सतपुली थाना पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पहाड़ी से लगातार आ रहे पत्थरों को देखकर चालक ने सूझबूझ दिखाई और समय रहते वाहन से बाहर कूद गया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर हो रहे लगातार भूस्खलन (Landslides) को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों और चालकों से बेहद सतर्क रहने की अपील की है। विशेषकर सतपुली-कोटद्वार मार्ग पर यात्रा करते समय बेहद सावधान रहने की जरूरत है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.