All India tv news। काशीपुर (उधम सिंह नगर)। उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर से एक बेहद ही दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ खेल-खेल में दो मासूम बच्चों की पानी से भरे खाली प्लॉट में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद से दोनों ही परिवारों में चीख-पुकार मची हुई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खेलने निकले थे दोनों दोस्त :-
जानकारी के मुताबिक, यह दुखद घटना काशीपुर के बड़े गुरुद्वारे के समीप स्थित महादेव कॉलोनी में घटित हुई। मोहल्ले के ही रहने वाले दो मासूम दोस्त रोज़ की तरह घर से बाहर खेलने के लिए निकले थे। खेलते-खेलते दोनों बच्चे पड़ोस में ही स्थित एक खाली प्लॉट के पास पहुंच गए, जिसमें बारिश का पानी गहरा भरा हुआ था।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम :-
आशंका जताई जा रही है कि खेलते समय अचानक दोनों बच्चों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। काफी देर तक जब बच्चे दिखाई नहीं दिए, तो परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। शक होने पर जब लोगों ने पानी से भरे प्लॉट में देखा, तो दोनों मासूम वहाँ अचेत अवस्था में मिले। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला और तुरंत राजकीय चिकित्सालय ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक बच्चे की पहचान ६ वर्षीय देव (पुत्र राजेंद्र, निवासी: ग्राम हरपुरा, थाना स्वार, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो फिलहाल यहाँ रह रहा था।

पुलिस जांच में जुटी :-
अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। फिलहाल, पुलिस ने दोनों मासूमों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरी महादेव कॉलोनी में मातम पसरा हुआ है।