expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

महा-संकल्प: '2 घंटे देश के नाम'—दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की अनूठी पहल, गरीबों को मिलेगा मुफ्त इलाज!


All India tv news। देश सेवा सिर्फ सीमा पर खड़े होकर ही नहीं होती, बल्कि समाज के सबसे निचले तबके के आंसू पोंछकर भी की जा सकती है। दिल्ली के डॉक्टरों ने देश सेवा की एक ऐसी ही मिसाल पेश की है, जिसकी चारों तरफ सराहना हो रही है। देश के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के टॉप स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने एक बेहद ही शानदार और मानवीय अभियान की शुरुआत की है, जिसका नाम है—
'2 घंटे देश के नाम'

इस अभियान के तहत दिल्ली के नामचीन अस्पतालों के सीनियर डॉक्टर्स ने यह संकल्प लिया है कि वे हर हफ्ते अपने कीमती समय में से 2 घंटे पूरी तरह गरीब और जरूरतमंद मरीजों को समर्पित करेंगे। इस दौरान वे मरीजों को बिना किसी फीस के मुफ्त मेडिकल परामर्श देंगे।
इस अभियान की सबसे खूबसूरत बात यह है कि इसमें सिर्फ सामान्य डॉक्टर ही नहीं, बल्कि सुपर-स्पेशलिस्ट शामिल हैं। इसमें मुख्य रूप से:
  • कैंसर विशेषज्ञ
  • दिल के रोग के बड़े डॉक्टर
  • हड्डी रोग और आंखों के डॉक्टर
  • बाल रोग और महिला रोग विशेषज्ञ
  • इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े डॉक्टर भी मुफ्त सेवाएं देंगे।
यह मुहिम सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित नहीं रहने वाली है। डॉक्टरों का कहना है कि वे इस अभियान के जरिए डिजिटल माध्यम, यानी वीडियो कंसल्टेशन (टेलीमेडिसिन) और अस्पतालों में फ्री ओपीडी के जरिए देश के दूर-दराज के गांवों, ग्रामीण इलाकों और सीमावर्ती क्षेत्रों के उन मरीजों तक पहुंचेंगे जो महंगी फीस के कारण दिल्ली नहीं आ सकते। डॉक्टरों का यह मॉडल एक बहुत बड़ा वॉलिंटियर नेटवर्क बनाने जा रहा है, जिससे आने वाले समय में लाखों देशवासियों को नया जीवन मिलेगा।
अगर कोई डॉक्टर व्यक्तिगत रूप से हफ्ते में सिर्फ दो घंटे भी गरीबों को देता है, तो मिलकर स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बहुत बड़ी क्रांति लाई जा सकती है। डॉक्टरों की इस देशभक्ति और जज्बे को "ऑल इंडिया टीवी न्यूज " सलाम करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.