expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

अल्मोड़ा में रॉयल्टी दरों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ राजकीय ठेकेदार संघ का उग्र प्रदर्शन; विकास कार्य ठप करने की दी चेतावनी।

All India tv news। उत्तराखंड के अल्मोड़ा से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शासन द्वारा रॉयल्टी दरों में की गई भारी बढ़ोतरी के खिलाफ ठेकेदारों का गुस्सा फूट पड़ा है। राजकीय ठेकेदार संघ अल्मोड़ा ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रांतीय कार्यालय परिसर में इकट्ठा होकर सरकार और विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है।
आक्रोशित ठेकेदारों का आरोप है कि रॉयल्टी की दरों में करीब चार गुना से अधिक की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे न सिर्फ निर्माण कार्यों की लागत बढ़ेगी बल्कि स्थानीय ठेकेदार पूरी तरह से आर्थिक संकट के दलदल में फंस जाएंगे। स्थिति इस कदर तनावपूर्ण हो गई कि ठेकेदारों ने गांधी पार्क चौहान बाटा में टेंडरों की प्रतियां फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.