All India tv news। देहरादून से इस वक्त की बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। कोतवाली डालनवाला क्षेत्र के रेसकोर्स में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है। परिजनों ने इसे हादसा नहीं, बल्कि हत्या बताया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला देहरादून के डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के रेसकोर्स का है। बताया जा रहा है कि 15 वर्षीय किशोर दोस्त के साथ दीवाली मनाने गया था। लेकिन उसके बाद जो हुआ, उसने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया।
किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने साफ तौर पर हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दून पुलिस पूरे प्रकरण को लेकर जांच में जुट गई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है - क्या यह हादसा है, आत्महत्या है या फिर हत्या?
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।
दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई हैं। एक पिता अपने बेटे के लिए इंसाफ मांग रहा है।
