जिला पंचायत 19घचकोट।

जिला पंचायत 19घचकोट।
पूजा बोरा को अपना कीमती वोट देकर विजयी बनाये।

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु
पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

सभी संबंधित विभाग के अधिकारी अपने सत्र पर ही विकास कार्यों में आ रही समस्याओं का निवारण करें: विधायक महेश जीना।


All india tv news।
आज सल्ट विकास खंड के ब्लॉक सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सल्ट विधायक महेश जीना द्वारा की गई। जिसमें विकास खण्ड स्तरीय के सभी अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 विधायक महेश जीना ने  सभी विभागों से जानकारी ली और जिन विभागों के विकास कार्यों आ रही समस्याओं को ध्यान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि विभागों के विकास कार्यों में परेशानियों को अपने स्तर से भी समाधान करने का प्रयास किया जाना चाहिए।https://youtu.be/PJOh1ZZTNvA

 विधायक जीना ने  सभी विभागों द्वारा क्षेत्र में पूर्व एवं वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी से विधायक को अवगत कराया। जिसमें खण्ड विकास अधिकारी द्वारा मनरेगा योजना में कार्यों की स्थिति, विधायक निधि,राशन कार्डों की व्यवस्था, समाज कल्याण पैंशन,एस.सी.योजना, खाद्यान्न की स्थिति एवं स्टाफ की स्थिति के बारे में जाना, कृषि विभाग द्वारा सभी योजनाओं संचालित है एवं प्रगति के बारे में जाना, पशुपालन विभाग द्वारा बकरी, मुर्गीयों के वितरण के बारे में जाना, उद्यान विभाग द्वारा अच्छे एवं उच्च ( हाईब्रिड) प्रजाति के पौधे वितरण, नये फलदार पौधो का वितरण करने को निर्देशित किया, खण्ड शिक्षा अधिकारी को सभी विद्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थित लागू करना सुनिश्चित करें अन्यथा वेतन रोका जाय, बाल विकास गौरा कन्या धन की स्थिति, अन्य कोई नई योजनाओं के बारे में जाना तथा विद्यालय में बच्चों को शुद्ध एवं पोष्टिक आहार दिया जाय इसके लिए निर्देशित किया, जल निगम एवं जल संस्थान द्वारा हर घर नल हर घर जल के कार्य की सम्पूर्ण जानकारी ली एवं उसमें आ रही परेशानी को सम्बंधित विभागों द्वारा निवारण कराना, हन्सी ढुंगा गुजुरुकोट, कोटेश्वर शशिखाल, किमूरौला भौनडांडा, पेयजल योजना के कार्यो की समीक्षा की , विद्युत विभाग द्वारा विद्युत पोल लगाने, एवं क्षेत्र में विद्युत खपत  ज़रूरत को पूर्ण करने पर सख्ती से निर्देशित किया। बैठक में विधायक महेश जीना, खण्ड विकास अधिकारी, ब्लाक के सभी ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी, उद्यान विभाग के अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, बाल विकास विभाग, जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारी, पशुपालन विभाग, मण्डल अध्यक्ष सल्ट बिक्रम बिष्ट, विधायक निजी सचिव हरिराम आर्या, नरेन्द्र भण्डारी आदि अधिकारी एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/
https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/