All india tv news। देहरादून पुलिस द्वारा नशा मुक्त अभियान के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध एक और बड़ी सफलता मिली हैं। थाना पटेलनगर पुलिस ने एक युवक पर शक होम से उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 113.70 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया।जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से 113.70 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 11,50,000/- रुपये (ग्यारह लाख पचास हजार रुपये ) आकी जा रही है। तस्कर अजीज(27) पुत्र बाबू निवासी वार्ड नं. 13 गाँव मोह अब्बास नगर कस्बा बहेरी थान बहेरी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
तलाशी के दौरान पुलिस टीम में
प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी कोतवाली पटेलनगर ,जनपद देहरादून । वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक रावत, उप निरीक्षक संजीत कुमार चौकी प्रभारी आईएसबीटी कोतवाली कैलाश पंवार, कांस्टेबल विनोद बचकोटी कोतवाली , कांस्टेबल हितेश कुमार कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून शामिल रहे।
हमसे जुड़ें।

