All India tv news। सर्दियों के इस मौसम में जहां पहाडों से लेकर मैदानी इलाकों में भीषण शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस मौसम में अनेक प्रकार की बीमारियां जैसे सर्दी, खाँसी, बुखार आदि का खतरा बना रहता है। ऐसे में केवल गर्म कपड़े पहनना ही काफी नहीं इसके साथ ही हमें खाने पीने का भी ध्यान रखना चाहिए। ठंड के मौसम में आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खों से भी हम अपने को बीमारियों से बचा सकते हैं। सर्दियों के मौसम में अधिकतर श्वांस, जोड़ों का दर्द व खाँसी जुकाम की शिकायत होती है। इनसे बचने के लिए कुछ आयुर्वेदिक घरेलू उपाय दिये गए हैं।
1. सर्दियों के मौसम में अदरक, काली मिर्च, लौंग, इलायची और दालचीनी से बनी चाय पीनी चाहिए।
2. रात को सोने से पहले दूध में हल्दी या शहद मिलाकर पीना भी ठंड के प्रभाव को कम करता है।
3. खाँसी जुकाम होने पर भाप लेना फायदेमंद होता है।
4. लोंग, काली मिर्च, गिलोय, अदरक, दालचीनी, अजवायन आदि का काढा पीने से शरीर की इम्युनिटि को बढ़ाया जा सकता है
5. सरसों के तेल को गरम करके मालिश करने से भी शरीर में गर्मी आती है।
इन सबके साथ डेढ़- दो घण्टे की धूप लेना भी जरूरी होता है जिससे शरीर में विटामिन डी की कमी ना हो।
हमसे जुड़ें।
https://chat.whatsapp.com/GpTtpHBzndo0TjMAKpFXuI
https://www.facebook.com/allindiatvnew
https://t.me/+BIqql1i2uW0xNDNl

