expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

अब राजस्व पुलिस नहीं नियमित पुलिस के दायरे में है 1444 गांव।

 


All india tv news।उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार अब ग्रामीण क्षेत्रों को नियमित पुलिस के दायरे में लाने जा रही है। इन क्षेत्रों में पहले राजस्व पुलिस व्यवस्था लागू थी। वनंतरा रिसार्ट प्रकरण में अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद से ही सरकार ने नियमित पुलिस को तैनात करने का निर्णय लिया गया था। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में नियमित पुलिस व्यवस्था के अंतर्गत 6 नये थाने व 20 रिपोर्टिंग चौकियां बनाई जाएंगी। इस व्यवस्था के अंतर्गत आने वाले 1444 गावों को अधिसूचित कर दिया गया है। जिसमें देहरादून की एक चौकी में वहां के 14 गांव रखे गए है, पौड़ी जिले में एक थाना और एक चौकी में 270 गांव, रुद्रप्रयाग की दो चौकियों के अंतर्गत 104 गांव, टिहरी में एक थाना व तीन चौकियों में 267 गांव, उत्तरकाशी की दो चौकियों में 47 गांव, नैनीताल में एक थाना व चार चौकियों में 121 गांव, अल्मोड़ा में दो थाने व तीन चौकियों के 398 गांव तथा चंपावत में एक चौकी के साथ 103 गांव बांटे गए है। सीएम धामी ने कहा है कि इन पर्वतीय क्षेत्रों में स्थापित नए थानों व पुलिस चौकियों से आपराधिक प्रवर्तियों पर अंकुश लगने के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। इस व्यवस्था में पर्यटन व संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर चरणबद्ध रूप से कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.