All india tv news। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दुग्ध उत्पादन के लिए दुग्ध किसानों को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं।
सीएम धामी प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और डेयरी विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। राज्य सरकार ने दुग्ध और डेयरी विकास से जुड़े किसानों के लिए छः महीने पहले चार रूपये प्रति किलो तक के मूल्यों में वृद्धि की गई। धामी सरकार द्वारा दुग्ध किसानों की आय बढ़ाने के लिए अब हर माह प्रोत्साहन राशि दिए जाने के निर्देश दिए हैं जबकि दुग्ध किसानों को पिछले छः महीनों में प्रोत्साहन राशि दी जाती थी।
प्रदेश के डेयरी विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के अनुसार डेयरी विकास विभाग द्वारा अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, टिहरी,उधम सिंह नगर, बागेश्वर, चंपावत, उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ में चार रूपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि का इजाफा किया गया है। जबकि हरिद्वार में तीन रूपये प्रति लीटर और देहरादून व पौड़ी में दो रूपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
https://chat.whatsapp.com/GsMvCdx2UNQCPxlBsxKY31
All India TV News: https://t.me/+BIqql1i2uW0xNDNl
All India TV News: https://youtube.com/@allindiatvnews7197

