All india tv news।विजिलेंस की टीम ने पशु चिकित्सक को 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। चिकित्सक उत्तरकाशी के बड़कोट के पशुपालन विभाग में तैनात है। विजिलेंस टीम ने बकरी लोन की सब्सिडी (अनुदान) की राशि रिलीज कराने के एवज में आरोपी चिकित्सक को 8 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।
शिकायकर्ता द्वारा घूसखोरी और भ्रष्टाचार की रोकथाम हेतु 12 जनवरी को हैल्प लाईन न0 1064 पर शिकायत दर्ज करने के बाद 13 जनवरी को पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, देहरादून के कार्यालय में आकर एक शिकायत पत्र पेश किया,
जिसमें अनुसूचित जाति / जनजाति की बीपीएल महिलाओं के लिये बकरी पालन योजना में मिलने वाले सरकारी अंशदान का चैक देने के ऐवज में पशुपालन विभाग नौगांव में नियुक्त पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मोनिका गोयल द्वारा 8 हजार रिश्वत लेने की बात कही जा रही है।
पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, देहरादून श्रीमती रेनू लोहानी द्वाराशिकायत पत्र में लिखी गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए के बाद गुप्त रूप से जांच पड़ताल कराई गई। जांच पड़ताल के उपरांत शिकायत पत्र में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया के अनुसार सही पाए गए।जिसके बाद तत्काल एक ट्रैप टीम का गठन किया गया।
अभियुक्त डॉ मोनिका गोयल, पशु चिकित्साधिकारी डामटा बड़कोट के साथ अतिरिक्त प्रभार नौगाँव जनपद उत्तरकाशी निवासी सरकारी आवास ब्लॉक परिसर जनपद उत्तरकाशी,को ट्रैप टीम द्वारा आज पशु चिकित्सालय कार्यालय नौगाँव से शिकायतकर्ता से 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
डॉ मोनिका गोयल की नियुक्ति वर्ष 2011 से अब तक पशु चिकित्साधिकारी के पद पर जनपद उत्तरकाशी में नियुक्त है ।
उक्त रिश्वत और भ्रष्टाचार की शिकायत पर थाना सर्तकता अधिष्ठान, सैक्टर देहरादून में आरोपी चिकित्सक के विरूद्व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
निदेशक सतर्कता महोदय द्वारा ट्रैप टीम के कार्यशैली को देखते हुए नगद पुरस्कार राशि से दिए जाने की घोषणा की गयी है।

