उत्तराखंड सीएम धामी ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, बताए जोशीमठ के हालात।
0
जनवरी 18, 2023
All india tv news। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह को जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव की जानकारी दी। साथ ही जोशीमठ में आपदा राहत हेतु केंद्र से सहायता का अनुरोध भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा गृह मंत्री को बताया गया कि जोशीमठ नगर चमोली जनपद का तहसील मुख्यालय है जहां पर श्री बद्रीनाथ जी का शीतकालीन निवास स्थान होने के साथ ही यह स्थान सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जोशीमठ प्राचीन भू-स्खलन के कारण बने मलबे की मोटी परत के ऊपर बसा हुआ है। भू-स्खलन से भवनों में अक्सर दारारें आती रहती है। परन्तु 02 जनवरी की रात से जोशीमठ के भवनों में मोटी दरारें आनी शुरू हुई तथा अभी तक क्षेत्र का लगभग 25 प्रतिशत भू-भाग धंस चुका है जिसमें रहने वाली जनसंख्या लगभग 25000 है । नगरपालिका क्षेत्र में लगभग 4500 भवन दर्ज है जिसमें से 849 भवनों में चौड़ी दरारें पड़ चुकी है। 250 परिवार अस्थायी रूप से विस्थापित है। सर्वे किया जा रहा है। पुनर्वास के लिए अभी पांच स्थल चुने किये गये है। जिनका भूमि परीक्षण किया जा रहा है। जोशीमठ में कुल 9 वार्ड है जिनमें से 4 वार्ड पूरी तरह से प्रभावित हैं वहीं 8 केन्द्रीय तकनीकी संस्थान भी प्रभावित है इन क्षेत्रों में वैज्ञानिकों द्वारा परीक्षण किये जा रहे है।
Tags

