expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

कोई टाइटल नहीं

 


All india tv news। भारत में हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का अपना अलग ही महत्व है। सभी इस पर्व को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाते है। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते है इसलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है परंतु इस साल ज्योतिषियों के अनुसार सूर्यदेव शाम के समय मकर राशि में प्रवेश कर रहे है। इस वर्ष 14 जनवरी 2023 की रात 08:21 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे।इस वजह से 2023 में मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी की जगह 15 जनवरी को मनाया जाएगा।इस दिन स्नान और दान के साथ भगवान सूर्य की पूजा की जाती है।  इस दिन तिल का दान किया जाता है।ऐसा माना जाता है कि इस दिन किया गया दान बहुत महत्वपूर्ण होता है। संक्रांति को किये गये स्नान व दान से पूरे जीवन में सुख समृद्धि आती है।

मकर संक्रान्ति पर्व पर सूर्य की पूजा विधि :
इस दिन भगवान सूर्य को तांबे के लोटे में जल के साथ गुड़ और गुलाब की पत्तियों से अर्घ्य देना चाहिए।
मकर संक्रान्ति के दिन गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
यह दिन भगवान सूर्य को समर्पित है।
मकर संक्रांति के दिन जरूरतमंदों को गुड़, तिल और मूंग दाल की खिचड़ी का दान करना चाहिए।
व्हाट्सएप से जुड़े।  

व्हाट्सएप से जुड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.