expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टीवी चैनलों के लिए जारी की एडवाइजरी।


All india tv news। सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा आज सभी टीवी चैनलों के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है। मंत्रालय ने इस एडवाइजरी में सभी टीवी चैनलों को परेशानी भरे फुटेज और तस्वीरों को दिखाने से मना किया है। साथ ही मंत्रालय द्वारा इस बात पर भी चिंता व्यक्त की गई है कि टीवी चैनलों द्वारा बिना किसी एडिटिंग के हिंसक वीडियो चलाई जा रही है। टीवी चैनलों पर दिखाए गए मृत शव और शरीरिक हमले की रक्त से सनी तस्वीरों का महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों पर काफी बुरा असर हो रहा है। इस तरह की तस्वीरों और वीडियो से उनके मस्तिस्क पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसे रोकने के लिए जारी की गई एडवाइजरी का सख्ती से पालन करने को कहा है।

व्हाट्सएप से जुड़े।


फेसबुक पेज पर जुड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.