expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सरकार और पुलिस प्रशासन की सख्ती नहीं आई काम, फिर से हुआ पेपर लीक।


All india tv news। केंद्र तथा राज्य सरकार परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के लिए पारदर्शिता लाने की भरपूर कोशिश कर रही है लेकिन इतनी सख्ती के बाद भी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की तर्ज पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग(UKPSC) द्वारा कराया गया पेपर लीक।उत्तराखंड में कराई गई पटवारी परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। इस बार यह परीक्षा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 8 जनवरी 2023 को आयोजित की गई थी। इससे पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा संचालित की गई परीक्षाओं में हुई धांधली को देखते हुए सरकार ने इस परीक्षा का जिम्मा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को दिया गया था। परंतु नकल माफिया इस बार भी पेपर लीक करने में सफल हो गया। पेपर लीक की जानकारी मिलने पर STF की टीम ने जांच शुरू की। इस जांच में STF ने UKPSC के अनुभाग में कार्यकृत अधिकारी संजीव चतुर्वेदी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के पास से लीक किये गए प्रश्न पत्र की कॉपियां पायी गयी है साथ ही उनके पास से अवैध रूप से कमाए गये 22 लाख 50 हजार रुपये भी बरामद किये गए है जो पेपर लीक से कमाए गये थे। इस मामले में STF के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल द्वारा की गई जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर हरिद्वार जनपद के थाना कनखल में आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। यह केस IPC की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी व 3/4 उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) निवारण अधिनियम 1998 के तहत दर्ज कराया गया है। STF टीम पेपर लीक गिरोह के अन्य सदस्यों की खोज कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.