All India tv news।
सल्ट विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत कालीगाड़ निवासी सैनिक हवलदार श्री वेद प्रकाश आर्या का अचानक तबियत बिगड़ने से निधन ओ गया। वेद प्रकाश बीएसएफ में हवलदार के पद पर महाराष्ट्र में तैनात थे। वहीं कार्य स्थल पर उनका स्वास्थ अचानक खराब होने पर वहाँ से उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली ले जाया गया। जहाँ ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वहां से उनके पार्थिव शरीर को सैन्य वाहन से उनके पैतृक गाँव कलिगाड़ लाया गया। बी.एस.एफ.सैनिकों, परिजनों व ग्रामीणों द्वारा त्रिवेणी घाट महादेव पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया है। वेद प्रकाश की पत्नी, बच्चों व उनके परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। शहीद हवलदार वेद प्रकाश के घर में उनकी पत्नी के अलावा उनकी पुत्री लक्ष्मी 21 वर्ष, पुत्र रवि 18 वर्ष व पुत्र गौरव 15 वर्ष है। अचानक घटी इस घटना से उनके परिवार के साथ साथ पूरे क्षेत्र में शोक का मातम छाया हुआ है।
फेसबुक से जुड़े:फेसबुक से जुड़े:

