expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने सुनी राशन डीलरों की समस्याऐं, दिये समाधान के आदेश।


 All india tv news। देहरादून में आज खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय में खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें खाद्य विभाग के सचिव के साथ विभाग के अधिकारी व राज्य के सभी जिलों के राशन डीलरों के प्रतिनिधि भी शामिल थे। बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने राशन डीलरों के मानदेय, बिलिंग, भाड़ा व बायोमैट्रिक आदि से संबंधित समस्याओं को सुना व अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के लिए आदेश दिया। साथ ही उन्होंने सभी जिलों के DSO को 15 दिनों के अंदर राशन डीलरों का बिल भुगतान का आदेश भी दिया। इसके अतिरिक्त बायोमैट्रिक वितरण के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले लैपटॉप और ई-पॉज मशीन लगाने के भी आदेश दिये। इस मौके पर खाद्य सचिव बृृजेश संत, आरएमओ सी.एम. घिल्डियाल, उपायुक्त पीएस पांगति के साथ जिलापूर्ति अधिकारी व राशन डीलर भी वहां उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप से जुड़े।

फेसबुक से जुड़े।

टेलीग्राम से जुड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.