expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

आर्मी कैंटीन का फर्जी स्टिकर लगे वाहन में पकड़ी अवैध शराब

 


All india tv news। नैनीताल पुलिस और एसओजी की टीम ने टी.पी. नगर में चेकिंग के दौरान एक वाहन से 102 पेटी अवैध शराब बरामद की है। एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच करने पर पता चला कि गिरफ्तार किये गए तस्कर का नाम अमित जोगी है। वह सोनीपत हरियाणा से अवैध शराब लेकर हल्द्वानी में सप्लाई करने आया था। जांच में यह भी सामने आया है कि पकड़ी गई शराब की बोतलों पर आर्मी कैंटीन के रैपर लगाए गए हैं।

 SSP पंकज भट्ट ने आशंका जताई है कि पकड़ी गयी शराब नकली भी हो सकती है। इसलिए इसकी जांच कराई जा रही है। अमित से पूछताछ करने पर पता चला है कि ये शराब सोनीपत में बनाई गई है। इसके बाद से शराब बनाने वाले कारोंबारियों व बड़े सप्लायरों पर भी कार्रवाई की जाएगी। SSP ने इस मामले में बात करते हुए बताया कि पहाड़ों पर बढ़ती ठंड की वजह से शराब की मांग बढ़ी है। इसी वजह से तस्करी की बात सामने आई है। ये शराब तस्कर आर्मी शराब की आड़ में अवैध शराब छोटा हाथी वाहन में रखकर तस्करी कर रहा था। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि शराब को हरियाणा के एक मकान में तैयार किया गया है । आरोपी से अन्य जानकारी भी ली जा रही है, जैसे शराब किन लोगों को सप्लाई की जानी है, शराब तस्करी में किन-किन लोगों का हाथ है आदि। शराब को जिस वाहन में लाया गया है उसके आगे आर्मी सी.एस.डी. कैंटीन का फर्जी स्टीकर भी चिपकाया हुआ है।

व्हाट्सएप से जुड़े।

फेसबुक से जुड़े।

टेलीग्राम से जुड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.