All india tv news। उत्तराखंड राज्य में कल रविवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पटवारी व लेखपाल की भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में कुल 72.10% परीक्षार्थी उपस्थित रहे, वहीं 27. 89% अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित थे।राज्य के सभी 13 जिलों में 458 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। इन सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित की गई। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कुल 563 पदों पर पटवारी व लेखपाल की सीधी भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये थे। जिसमें पटवारी के 391 और लेखपाल के172 पद है। इस भर्ती के लिए कुल 1, 58,210 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 1, 14,071 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में उपस्थित थे जबकि 44,139 अभ्यर्थी इस परीक्षा में नहीं बैठे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के अनुसार सभी 13 जनपदों में परीक्षा शांतिपूर्ण रही। आयोग द्वारा जल्द ही इस भर्ती परीक्षा की आंसर- की विभाग की वेबसाइड पर अपलोड कर दी जाएगी साथ ही अभ्यर्थियों को प्रश्नों से सम्बंधित आपत्तियों के लिए भी समय दिया जाएगा।
All India TV News: https://t.me/+BIqql1i2uW0xNDNl
All India TV News: https://youtube.com/@allindiatvnews7197
https://www.facebook.com/profile.php?id=100076151294869

