expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट।


All india tv news । उत्तराखंड मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी कुछ दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में प्रदेश के कई जनपदों में घना कोहरा छाया रहेगा व शीत लहर के साथ साथ बर्फबारी भी हो सकती है। राज्य के ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व हरिद्वार जिले के कई भागों में घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने 12 जनवरी तक के मौसम पूर्वानुमान में लोगों को ठंड से बचने व सतर्क रहने का सुझाव दिया है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। साथ ही राज्य के मैदानी इलाकों में हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में उत्तरकाशी , पिथौरागढ , चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून के साथ साथ टिहरी व बागेश्वर जनपदों में हल्की बारिश हो सकती है।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.