All india tv news। उत्तराखंड के जोशीमठ में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रहे भू धँसाव के कारण लोग डरे और सहमे हुए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भू धँसाव का स्थलीय निरीक्षण करने जोशीमठ पहुंचे और सबसे पहले जोशीमठ क्षेत्र के मनोहर बाग में सीएम ने स्थलीय निरीक्षण किया।
सीएम धामी ने स्थानीय लोगों के घर घर जाकर प्रभावित लोगों से मुलाकात की स्थानीय लोगों की आप बीती सुनकर सीएम भावुक हो गए, और कहा कि राज्य और केंद्र सरकार जोशीमठ को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों की एक टीम जोशीमठ पहुंचकर भू धँसाव के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है। उत्तराखंड सरकार भी पीड़ितों और प्रभावितों को मदद देने का प्रयास करेगी।
जोशीमठ क्षेत्र में प्रशासन द्वारा लोगों के घरों में आ रही दरारों और भू धँसाव के चलते प्रभावित घरों को चिन्हित कर पीड़ित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र के ज्यादातर भू धँसाव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के साथ भी एक समीक्षा बैठक की गई।
जोशीमठ क्षेत्र में जगत गुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित किये गये ज्योतिश्वर महादेव मंदिर में भी दरारें आ गई हैं जिससे जोशीमठ क्षेत्र के लोग बहुत दहशत बना हुआ है।
https://chat.whatsapp.com/GsMvCdx2UNQCPxlBsxKY31
All India TV News: https://t.me/+BIqql1i2uW0xNDNl
All India TV News: https://youtube.com/@allindiatvnews7197
https://www.facebook.com/profile.php?id=100076151294869



