expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

रोड़वेज ने कुचले दो साईकिल सवार, एक की मौके पर ही मौत।


 All india tv news। हरिद्वार। हरिद्वार में चंडी घाट के पास तेज रफ्तार से आ रही यूपी रोडवेज की बस ने दो साईकिल को टक्कर मारी, एक की मौके पर ही मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया किए उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चंडी घाट के पास श्यामपुर की तरह से आ रही तेज रफ्तार बस ने दो साईकिल सवार को कुचल दिया। हादसा दोपहर करीब एक –दो बजे के आसपास का बताया जा रहा है।

बस चालक इतना लापरवाह था कि साईकिल सवार बस के अगले टायर के नीचे कुचला गया लेकिन बस ड्राइवर को पता ही नही लगा। जब स्थानीय लोगों ने बस को रुकवाया गया तब तक साईकिल सवार पूरी तरह कुचला जा चुका था। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनस्थल पर पहुंची। पुलिस मौके पर पहुंचे ही 108 को बुलाया गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक को मृत्यु घोषित कर दिया।

दूसरे घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।

मृतक की सूचना मिलने तक कोई पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

व्हाट्सएप से जुड़े।

फेसबुक से जुड़े।

टेलीग्राम से जुड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.