expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

छात्र महासंघ अध्यक्ष मिले सांसद अजय टम्टा से, विश्वविद्यालय के संबंध में सौपां ज्ञापन


All india tv news। छात्र महासंघ अध्यक्ष ने अल्मोड़ा विश्वविद्यालय में कई समस्याओं के निवारण हेतु सांसद अजय टम्टा को ज्ञापन दिया। जिसमें स्थाई रजिस्ट्रार, स्थाई वित्त अधिकारी, तृतीय श्रेणी कर्मचारी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति से संबंध में बात कही गई है। 

 देवाशीष धानिक अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ के अध्यक्ष हैं। उन्होंने अल्मोड़ा विश्वविद्यालय में चल रही कई समस्याओं के संबंध में माननीय सांसद अजय टम्टा से मुलाकात की। देवाशीष ने सांसद अजय टम्टा से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से संबंधित समस्याओं के बारे में बात की व उन्हें विश्वविद्यालय की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से ये बिंदु डाले गए हैं।

 1.स्थाई रजिस्टार व स्थाई वित्त अधिकारी की नियुक्ति की जाये। 

2. तृतीय श्रेणी के 35 व चतुर्थ श्रेणी के 50 कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए।

3.विश्वविद्यालय में बननें वाले परिसरों को स्वीकृति मिल चुकी है इसलिए इनके संचालन के लिए आवश्यक धनराशि दी जाये। माननीय सांसद अजय टम्टा इन सभी मामलों में शीघ्रता से उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

व्हाट्सएप से जुड़े।

फेसबुक से जुड़े।

टेलीग्राम से जुड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.