All india tv news। राज्य सरकार द्वारा अन्तोदय अन्न योजना के अंतर्गत अंतोदय राशनकार्ड धारको को वर्ष 2022-23 में तीन रिफिल गैस सिलेंडर निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे है।जिसके लिए सरकार द्वारा आयल कंपनियों को धनराशि उनके खातों में एडवांस रोलिंग के रूप में दे दी गई है। इस स्कीम का लाभ केवल अंत्योदय कार्डधारकों को ही मिलेगा। पूरे प्रदेश में इनकी संख्या लगभग एक लाख 84 हजार है। सरकार की इस योजना पर सालाना करीब 55 करोड़ का खर्चा आएगा प्रदेश की खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने आज वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली भवन में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को मुफ्त गैस रिफिल सिलेण्डर के संबंध में बैठक की। बैठक में समस्त जिलापूर्ति अधिकारियों तथा ऑयल कंपनी के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में समीक्षा की गई साथ ही खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने अंत्योदय योजना के विषय में भी जानकारी ली और आदेश दिया कि योजना का क्रियान्वयन सही प्रकार से होने के साथ पात्र कार्ड धारक को ही सब्सिडी का लाभ मिलना चाहिए।इसके लिए समस्त ऑयल कंपनियां सभी अंत्योदय कार्ड धारकों के एल.पी.जी आई. डी. की मैपिंग करें और इसकी सूची बनाकर समस्त जिलापूर्ति अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए। उसके बाद जिलापूर्ति अधिकारी इस संबंध में रिपोर्ट बनाकर निदेशालय को प्रेषित करें। ताकि विभागीय कार्यवाही करते हुए लाभार्थियों को योजना का लाभ पहुंच सके।
खाद्य मंत्री के अनुसार इस योजना के अंतर्गत अभी तक राज्य में दिसंबर 2022 के महीने तक 1 लाख 48 हजार 411 मुफ्त गैस रिफिल सिलेंडर अंत्योदय कार्ड धारकों को उपलब्ध करा दिये गए हैं साथ ही उनके खातों में सब्सिडी भी भेज दी गई है। मंत्री रेखा आर्या ने सभी जिलापूर्ति अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में योजना की जानकारी हेतु व्यापक प्रचार प्रसार का आदेश दिया ताकि आम जनता को योजना के बारे में सही से जानकारी प्राप्त हो। इस अवसर पर सचिव खाद्य श्री ब्रजेश कुमार संत जी,उपायुक्त श्री पीएस पांगती जी,आरएमओ श्री सीएम घिल्डियाल जी सहित समस्त जिलापूर्ति अधिकारी और ऑयल कंपनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


