expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

सीएम धामी ने दिया होमगार्ड्स को तोहफा।

 


All india tv news। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा होमगार्ड्स को ड्यूटी के दौरान घायल/बीमार होने पर ड्यूटी भत्ता दिये जाने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। 

होमगार्ड्स स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा होमगार्ड्स को भी ड्यूटी के दौरान घायल/बीमार होने पर ड्यूटी भत्ता दिये जाने की घोषणा की गई थी। जिसका उत्तराखंड शासन द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक/कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स केवल खुराना के अनुसार पहले होमगार्ड्स को ड्यूटी के दौरान घायल/बीमार होने पर किसी भी प्रकार का कोई ड्यूटी भत्ता नही दिया जाता था। जिससे होमगार्ड्स पर आर्थिक रूप से प्रभाव पड़ता था। साथ ही उनकी कार्यक्षमता भी प्रभावित होती थी।जिसके लिए उत्तराखण्ड सरकार द्वारा होमगार्ड्स स्वयंसेवको को ड्यूटी पर रहते हुए घायल/बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती होने तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी/चिकित्सा अधीक्षक द्वारा स्वस्थ घोषित किये जाने तक की अवधि (जो पूर्ण सेवाकाल में 06 माह से अधिक नहीं होगी) तक ड्यूटी पर मानते हुए ड्यूटी भत्ता मिलने का जीओ जारी किया गया है।



कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स द्वारा समस्त जनपदो के जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स को यह आदेश दिया गया है कि इस शासनादेश के बारे में सभी होमगार्ड्स को अवगत कराया जाए । इस जीओ के जारी होने से होमगार्ड्स में खुशी की लहर है।

https://chat.whatsapp.com/GpTtpHBzndo0TjMAKpFXuI

https://www.facebook.com/allindiatvnew

https://t.me/+BIqql1i2uW0xNDNl

https://chat.whatsapp.com/GpTtpHBzndo0TjMAKpFXuI

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.