All india tv news।सल्ट (अल्मोड़ा)। मनीला महाविद्यालय परिसर में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रक्त दान शिविर आयोजन किया गया। ब्लड की 27 यूनिट दान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मनीला मंडल के अध्यक्ष देवीदत्त शर्मा और वरिष्ट अतिथि भाजपा सल्ट मण्डल अध्यक्ष विक्रम बिष्ट रहे।
सल्ट ब्लॉक के अंतर्गत मनीला महाविद्यालय परिसर पर एबीवीपी मनीला इकाई ने ब्लड कैंप कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें काशीपुर चैरिटेबल द्वारा संचालित किया गया। रक्त दान शिविर में कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्त दान किया। मुख्य वक्ता के तौर पर दिनेश रावत, वक्ता का कार्य बिरेंद्र रावत ने कमान संभाली।
इस मौके पर पूर्व जिला सह संयोजक विक्रम रावत, छात्र अध्यक्ष खुशबू नेगी विभाग छात्रा प्रमुख पिंकी गहत्याडी , भाजपा कार्यकर्त्ता संजय सत्यवली , भाजपा मनीला मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट, भाजपा कार्यकर्त्ता सुरजीत चौधरी, छात्र संघ महाविद्यालय प्रतिनिधि ऋतु बिष्ट, सूरज रावत आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा मनीला इकाई की घोषणा की गई।
कॉलेज अध्यक्ष करन मनहोत्रा, उपाध्यक्ष संतोषी भट्ट, मंत्री सौरभ मेहता, सहमंत्री ललित, सहमंत्री आशीष, छात्रा प्रमुख ऋतु बिष्ट एवं मीडिया प्रभारी बबीता गहत्यारी।

