expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

ट्रायल कार्यक्रम के तहत गांव में बस पहुंचने पर पुष्प वर्षा और बांटी मिठाई।


All india tv news । आज गुरुवार को सल्ट विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत थात-तराड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बस संचालन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण देहरादून के तहत आज एक बस को ट्रायल के लिए रामनगर से ग्राम थात-तराड भेजा गया। चमकना अधै थात-तराड वाली सड़क पर पहली बस के तराड पहुँचने पर ग्राम प्रधान किरन मठपाल व ग्रामीणों द्वारा बस पर पुष्प वर्षा की गई और मिठाई बांटी गई। ग्राम प्रधान किरन मठपाल द्वारा ये उम्मीद जताई गई है कि इस सड़क का कार्य तीव्रता से पूर्ण किया जाएगा और बस सेवा को रामनगर से ग्राम थात-तराड के लिए सुचारु रूप से चालू किया जाएगा।


https://chat.whatsapp.com/GpTtpHBzndo0TjMAKpFXuI

https://www.facebook.com/allindiatvnew https://t.me/+BIqql1i2uW0xNDNl


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.