expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

उत्तराखंड के किसानों के लिए खुशखबरी।


All india tv news। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के वे किसान जिनके पास दो नाली जमीन है वे सेब के बगीचे लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।सेब के बगीचे लगाने वाले किसानों को उत्तराखंड सरकार की ओर से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त किसान अच्छी गुणवत्ता वाले सेब के पौधे खरीदने के लिए स्वतंत्र होंगे।वे चाहे तो उद्यान विभाग की ओर से रजिस्टर्ड फर्म या नर्सरियों के अतिरिक्त हिमाचल से भी सेब की उच्च गुणवत्ता वाले पौधे खरीद सकते हैं।कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी के अनुसार शरद ऋतु में बड़े स्तर पर अलग अलग तरह के फलों के पौधारोपण को बड़े स्तर पर फैलाने के लिए अधिक बल दिया जा रहा है। इन सबके अतिरिक्त  उद्यान विभाग, उद्योग विभाग व सहकारिता के बीच समनव्य से CSR निधि के अंतर्गत सेब के 500 बगीचों की स्थापना की जानी हैं। कृषि मंत्री ने यह बताया कि सेब के बगीचे लगाने के लिए विभाग की अनुमति लेने के बाद किसान उच्च गुणवत्ता युक्त पौधे रजिस्टर्ड फर्मों व नर्सरियों से खरीद सकते है। इनके साथ ही सेब बगीचा लगाने से पहले एक  तीन पक्षीय समझौता भी किया जाएगा। इस समझौते में किसान,  उद्यान विभाग और पंजीकृत फर्मों के हस्ताक्षर होंगे। पौधे बिक्री करने वाले फर्मों व नर्सरियों की ओर से  किसानों के लिए तीन साल तक गारंटी दी जाएगी। इस गारंटी के तहत पौधों की गुणवत्ता घटिया होने पर फर्म व नर्सरी संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.