expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड में अब ना होगी पशुओं की तस्करी।


  All india tv news। उत्तराखंड राज्य में गिरोह बनाकर पशुओं की अवैध तस्करी करने वालों की अब खैर नहीं।ऐसे गिरोहों के खिलाफ अब गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत सख्त कदम उठाए जाएंगे।उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी जिलों के प्रभारियों को गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 के अंतर्गत सभी सम्बन्धित अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत  सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। पुलिस महानिदेशक के अनुसार पशुओं के अवैध परिवहन व तस्करी को रोकने के लिए उत्तराखंड पुलिस अब सख्त कदम उठा रही है।इन गौ तस्करों पर अब गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों को निर्देशित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.