expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने किया लैंड फ्रॉड के लिए आदेश जारी।


 All india tv news। कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने गुरुवार को हल्द्वानी में लैंड फ्रॉड मामलों की जानकारी ली। आयुक्त रावत द्वारा काठगोदाम के सर्किट हाउस में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने जमीनी फर्जीवाड़ा व प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा एक ही जमीन को कई बार बेचने से संबंधित 14 मामलों में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये। साथ ही कमिश्नर रावत ने आम जनता से भी अपील की है कि कोई भी जमीन खरीदने से पहले अच्छी तरह से जांच कर ले। साथ ही जमीन खरीदने के बाद उसकी चार दिवारी भी कर ले ताकि कोई भी आपकी जमीन पर कब्जा ना कर सके। कुमाऊँ मण्डल के 6 जिलों में 37 लैंड फ्रॉड के मामले पाए गए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.