expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

जीआईसी नौला में विधायक प्रमोद नैलवाल का जनता मिलन कार्यक्रम।


 All india tv news। भिक्यासैन। आज राजकीय इंटर कॉलेज नौला में जनता मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि रानीखेत विधानसभा के विधायक डॉ प्रमोद नैलवाल द्वारा जनता मिलन कार्यक्रम में भाग लिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं द्वारा तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर विधायक जी का स्वागत किया गया। उसके बाद विधायक जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। नौला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा शॉल ओढ़ाकर,पुष्प माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर विधायक नैलवाल जी का स्वागत किया गया। विद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत आदि अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वहा मौजूद सभी का मंत्र मुग्ध कर दिया। इस जनता मिलन कार्यक्रम में नौला, जैतखोला , बघाड , दलमोडि , स्योंतरा , बसेड़ी आदि ग्रामों के ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने विधायक जी को अपनी समस्याऐं बताई व गावों के विकास से संबंधित माँग पत्र भी दिया। विधालय प्रांगण में इस कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कैम्प एवं आधार अपडेट कैम्प का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के अंत में विधायक जी द्वारा घोषणा पत्र पढ़ा गया। जिसमें सभी गावों के विकास के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। इस अवसर पर भिक्यासैन ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार, बीडीओ, ग्राम प्रधान, ग्रामीण व जीआईसी नौला के प्रधानाचार्य के साथ समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.