All india tv news । दिल्ली। दिल्ली में फिर दिल दहला देने वाला हादसा, स्कूटी सवार महिला को ट्रक चालक ने 3 किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया।
दिल्ली में कुछ दिन पहले एक स्कूटी सवार युवती को 13 किलोमीटर तक घसीटे जाने वाला मामला अभी शांत नहीं हुआ था , लेकिन एक बार फिर शहर के निकट बांदा में स्कूटी सवार महिला को ट्रक चालक द्वारा टक्कर मारने के बाद 3 किलोमीटर तक घसीटे जाने की घटना सामने आई है।
इस दिल दहलाने वाली घटना में सहायक लिपिक की मौत के साथ ही शव भी क्षत-विक्षत हो गया। सड़क पर स्कूटी की रगड़ इतनी तेज थी कि स्कूटी से उठी चिंगारी के कारण ट्रक में आग लगने पर चालक कूदकर भाग निकला।
मिडिया सूत्रों के अनुसार कृषि विश्वविद्यालय में सहायक लिपिक में कार्यरत पुष्पा देवी (35) बुधवार शाम 7:00 बजे स्कूटी से सर्किट हाउस के पास चौराहे पर शहर की ओर से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया, महिला की स्कूटी ट्रक के पहियों के नीचे फंस गई, लेकिन चालक ने ट्रक रोकने के बजाय तेजी से भागना शुरू किया, वह करीब 3 किलोमीटर मवई गांव तक स्कूटी और महिला को घसीट कर ले गया।
इस हादसे में महिला की मौत हो गई और घसीटे जाने से उसके शरीर के क्षत-विक्षत हो गया ।
घटना को देखते ही पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को भी इस घटना की सूचना दी, प्रशासनिक अधिकारी मौके ऐ वारदात पर पहुंच गए ।
बताया जा रहा हैं कि महिला को कृषि विश्वविद्यालय में पति के स्थान पर मृतक आश्रित कोटे में सहायक लिपिक की नौकरी मिली थी, महिला को मूल रूप से लखनऊ के गोमती नगर की निवासी बताया गया है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर में फंसी महिला की स्कूटी और उसके शव को निकाला ।
घटना स्थल पर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त हैं। ट्रक चालक घटना के बाद वहा से फरार हैं।
एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा के अनुसार स्कूटी सवार महिला का नाम पुष्पा देवी है और वह कृषि विश्वविद्यालय नौकरी करती थी, पति की मौत के बाद उसे आश्रित कोटे पर सहायक लिपिक की नौकरी मिली थी।
https://chat.whatsapp.com/GsMvCdx2UNQCPxlBsxKY31
All India TV News: https://t.me/+BIqql1i2uW0xNDNl
All India TV News: https://youtube.com/@allindiatvnews7197

