expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

उत्तराखंड में कैबिनेट बैठक स्थगित, अब होगी 15 फरवरी को।

 


    All India tv news। उत्तराखंड राज्य में होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक अब 10 नहीं 15 फरवरी को होगी। इस बैठक में जोशीमठ में भू- धँसाव के प्रभावितों के लिए पुनर्वास के विषय पर निर्णय लिया जाना है इसलिए भी यह बैठक अहम मानी जा रही है। यह बैठक अब 10 फरवरी की जगह 15 फरवरी को सीएम आवास स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक की तिथि स्थगित होने का कारण राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा तैयार की जा रही फाइनल रिपोर्ट में लग रहा अधिक समय माना जा रहा है।आपको अवगत कराते चलें कि जोशीमठ के आपदा प्रभावितों की नजरें प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक पर टिकी हुई हैं।इस मंत्रिमंडल की बैठक में प्रभावितों के विस्थापन और पुनर्वास पैकेज पर निर्णय लिया जाना है। जिसकी वजह से इन लोगों की उम्मीदें भी इस बैठक से जुड़ी है। राज्य स्तर पर गठित की गई हाईपावर कमेटी द्वारा इस प्रस्ताव को पास कर इसपर मोहर लगाई गई थी। इस प्रस्ताव के अंतर्गत आपदा प्रभावितों के लिए पुनर्वास पैकेज हेतु तीन विकल्प तय किए गए हैं। जबकि अभी तक इसके लिए धनराशि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। एनडीएमए की रिपोर्ट आने के बाद ही सरकार जोशीमठ के आपदा ग्रस्त इलाकों के पुनर्निर्माण व आपदा प्रभावितों के विस्थापन और पुनर्वास के राहत पैकेज को तय किया जायेगा। साथ ही इस बैठक में भर्ती परीक्षाओं में नकल विरोधी अध्यादेश भी लाया जाएगा। इसके अतिरिक्त कैबिनेट की इस बैठक में राज्य आंदोलनकारियों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर भी निर्णय लेने, जमीन के सर्किल रेट तय करने व नई पर्यटन नीति सहित अनेक प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी। 

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.