expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

सीबीएसई इन स्कूलों को कर सकता है बंद।


All India tv news। उत्तराखंड में संचालित हो रहे निजी विद्यालयों के संबंध में उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा डा. गीता खन्ना ने दिल्ली में सीबीएसई की अध्यक्षा निधि छिब्बर से मुलाकात की। डा. गीता खन्ना ने उत्तराखंड में तय किये गए मानकों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे निजी स्कूलों की मान्यता रद्द करने की मांग की है। उन्होंन आयोग द्वारा किये गए स्कूलों के निरीक्षण में मिली अनियमितता के विषय में सीबीएसई की अध्यक्षा को अवगत कराते हुए बताया कि निजी विद्यालय फीस के नाम पर  अभिभावकों से मोटी धनराशि वसूल रहे हैं। साथ ही उन्होंने देहरादून के ल्यूसेंट इंटरनेशनल स्कूल और ब्राइट एंजल स्कूल में हो रही अनियमितताओं के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। गीता खन्ना के अनुसार आयोग द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान ल्यूसेंट स्कूल प्रबंधन अभिभावकों से फीस के एवज में मोटी रकम वसूलने के साथ ही अवैध भवन निर्माण, छात्राओं और महिला शिक्षकों को हिजाब पहनने व टैक्स से बचने के लिए शिक्षकों के अकाउंट में मोटी रकम ट्रांसफर करने के अतिरिक्त धर्म को प्राथमिकता देते हुए मुस्लिम शिक्षकों को अन्य के मुकाबले अधिक वेतन देना व विधार्थियों की सुरक्षा में लापरवाही बरतना आदि मामले पाए गए हैं। सीबीएसई अध्यक्षा ने मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप से जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.