expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

उत्तराखंड की बेटी ने भारतीय वायुसेना में लहराया परचम।


   All India tv news। जहां हमारे देश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। वहीं देवभूमि उत्तराखंड की बेटियां भी किसी से कम नहीं है। आज हर क्षेत्र में उत्तराखंड की बेटियां अपनी प्रतिभा दिखा रही है। एक समय था जब पहाड़ों की बेटियां अपनी प्रतिभा के लिए केवल गांव घरों तक ही सीमित थी।परंतु उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद यहां की बेटियों ने ना केवल देश अपितु विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। आज हर क्षेत्र में देवभूमि की बेटियों ने उत्तराखंड का नाम प्रकाशित किया है।यही नहीं पिछले कुछ समय से उत्तराखंड की बेटियां देश सेवा में भी आगे रही हैं।इसी क्रम में अब एक और नाम सोनाली बिष्ट जुड़ गया है सोनाली पौड़ी गढ़वाल जिले के रणस्वा गांव की निवासी हैं। सोनाली बिष्ट ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग अफसर के पद पर सफलता प्राप्त की है। सोनाली की सफलता पर परिवार  व गांव में खुशी का माहौल है।बताया जाता है कि सोनाली बिष्ट की हाल ही में 21 जनवरी 2023 को वायुसेना में फ्लाइंग अफसर के पद पर तैनाती मिली है। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के रणस्वा गांव की निवासी सोनाली का परिवार वर्तमान में कोटद्वार क्षेत्र के कोटडीढ़ाग में रहता है। सोनाली के परिवार में भी सभी भारतीय सेना से जुड़े हुए हैं। उसके पिता हसवंत सिंह बिष्ट भारतीय सेना से रिटायर हो चुके हैं। उनके दादा भोपाल सिंह बिष्ट तथा नाना सूबेदार मोहन सिंह नेगी भी सेना में रहकर भारत माँ की सेवा कर चुके हैं।साथ ही उनके बड़े भाई शुभम बिष्ट भी भारतीय सेना कार्यरत हैं l ऐसे वीर सेनानियों के परिवार की बेटी भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए भारतीय वायुसेना में भर्ती हो गई है। इस खबर से पूरा परिवार खुशी से झूम रहा है। 

Follow us on 👇

हमसे व्हाट्सऐप से जुड़े

हमसे फेसबुक से जुड़े

हमसे टेलीग्राम से जुड़े

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.