expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

पंतनगर में किसान मेला शुरू।

 


 All India tv news। उत्तराखंड में पंतनगर विश्विद्यालय द्वारा 25 से 28 फरवरी 2023 के बीच अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। आपको बताते चले कि   संयुक्त राष्ट्र ने भारत सरकार के अनुरोध पर 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। खाद्य सुरक्षा के साथ साथ पोषण सुरक्षा एवं विभिन्न त्यौहारों व संस्कृति से जुड़े होने के कारण उत्तराखंड की फसलों( मडुवा, झंगोरा, कौणी आदि) को अमूल्य धरोहर माना गया है। आज के समय में जब पहाड़ों पर खेती- बाड़ी कम हो गयी है तो इन फ़सलों को आने वाली पीढ़ी के लिये संरक्षित रखना हमारा दायित्व है। ये फसलें पोषण प्रदान करती हैं, जिसकी वजह से वर्तमान में इन फसलों की माँग बढ़ती जा रही है। इस बार किसान मेले में अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के महत्व को देखते हुए इन फसलों के लिए मिलेट पैवेलियन में अलग से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें सभी मिलेट्स जैसे मंडुवा, झंगोरा, कौणी, कोदो, चीना, उगल, रामदाना(श्री अन्न) की प्रदर्शनी होगी। इस किसान मेले में पहली बार पैवेलियन के माध्यम से सरकारी संस्थानों के साथ निजी फर्मों, सहकारिता समूह व स्वयं सहायता समूहों के लगभग 25 फार्मों को स्टाॅल लगाने की अनुमति मिल चुकी है। ये मिलेट पैवेलियन 26 और 27 फरवरी 2023 को संचालित किये जायेंगे। 

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.